सोयाबीन कीमतों में बढ़ोतरी

09-Aug-2025 10:37 AM

सोयाबीन कीमतों में बढ़ोतरी
★ 1 अगस्त से 8 अगस्त 2025 के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर सोयाबीन के भाव में तेजी दर्ज की गई है।
~~~~~~
सोया प्लांट प्राइस (किर्ती):
★ हिंगोली, नांदेड़ और सोलापुर में भाव ₹180 बढ़कर ₹5,130 प्रति क्विंटल हो गए।
★ लातूर में ₹200 की बढ़त के साथ ₹5,100 प्रति क्विंटल दर्ज।
~~~~~~
सोया मंडी भाव:
★ लातूर में ₹100 बढ़कर ₹4,800 प्रति क्विंटल।
★ जालना में ₹250 की तेज़ बढ़त से ₹4,700 प्रति क्विंटल।
★ देवास में ₹200 बढ़कर ₹4,850 प्रति क्विंटल।
★ खंडवा में ₹400 की सबसे अधिक वृद्धि के साथ ₹4,700 प्रति क्विंटल।
★ राजकोट में ₹200 बढ़कर ₹4,800 प्रति क्विंटल।
★ कोटा में ₹30 की मामूली बढ़त से भाव ₹4,700 प्रति क्विंटल हो गए।
★ त्योहारी मांग ने सोयाबीन की कीमतों को सहारा दिया है। निकट भविष्य में भाव में और बढ़त की संभावना है, हालांकि यह बढ़त सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।