साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
09-Aug-2025 03:50 PM

बिकवाली का दबाव बढ़ने से उड़द की कीमतों में गिरावट
चेन्नई।चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला है। बाजार में बढ़ते बिकवाली दबाव और कमजोर मांग के चलते उड़द पर मंदी का असर देखा गया। महाराष्ट्र व कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में नए उड़द की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है। नयी आवक को देखते हुए स्टॉकिस्टों और आयातकों ने बिकवाली तेज कर दी है, जिससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। इसके साथ ही खरीफ सीजन 2025 में उड़द की बुवाई में भी कमी दर्ज की गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में उड़द का कुल रकबा घटकर 18.6 लाख हेक्टेयर रह गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक यह आंकड़ा 19.1 लाख हेक्टेयर था। यानी बुवाई में 0.5 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। मांग में सुधार नहीं होने और नयी आवक के बढ़ने की स्थिति में उड़द की कीमतों पर दबाव आगे भी बना रह सकता है। व्यापारियों की नजर अब मौसम की स्थिति और आगामी आवक पर बनी हुई है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 200/275 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया। और इस मंदे के साथ भाव एफएक्यू 7025 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7475 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 770 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 845 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7400 रुपए और एसक्यू 7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/6950 रुपए,करेली 5500/6415 रुपए गंजबासोदा 3500/6000 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में नयी उड़द की आवक शुरू होने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द में लिवाली अच्छी रही। जिससे कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7250 रुपए, लातूर में 6000/7000 रुपए, जलगांव 6600/6700 रुपए बार्शी 4000/7100 रुपए सोलापुर 7350/7675 रुपए व अहमदनगर 5000/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7170 रुपए व विजयवाड़ा में 7170/7270 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द भी 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3500/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 8950/10550 रुपए, भाटापारा 8900/9000 रुपए, जलगांव में 9800/9900 रुपए, मेरठ में 7400/8400 रुपए और इंदौर 9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।