News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत–अमेरिका ट्रेड डील में दलहन पर असर
10-Feb-2026 01:35 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत–अमेरिका ट्रेड डील में दलहन पर असर
★ DDGS और सोयाबीन तेल के बाद अब दलहन भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में नया फ्लैशपॉइंट बन सकती हैं। फैक्टशीट में कुछ दलहनों का उल्लेख किया गया है, हालांकि स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-सी दलहन शामिल होंगी।
★ अमेरिका चाहता है कि मसूर और पीली मटर को भारत में शून्य शुल्क आयात किया जाये।
★ 2023-24 में भारत ने 16.7 लाख टन मसूर आयात की, जिसमें 95% हिस्सा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का था।
★ 2024-25 में मसूर आयात घटकर 12.1 लाख टन रहा।
★ 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 21.6 लाख टन पीली मटर आयात की, जिसमें 82% कनाडा और रूस से आया।
★ अमेरिका की हिस्सेदारी अभी बेहद कम है।
★ 2024 में अमेरिका ने लगभग 16 लाख टन दलहन उत्पादित की, जिनमें से 76% (करीब 12.2 लाख टन) निर्यात की गईं।
★ अगर भारत शून्य शुल्क पर अमेरिकी मसूर या मटर आयात की अनुमति देता है, तो घरेलू दलहन उत्पादकों पर दबाव बढ़ सकता है।
★ कनाडा, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे सप्लायर्स की हिस्सेदारी घट सकती है।
★ दलहन अब भारत–अमेरिका ट्रेड डील में एक संवेदनशील मुद्दा बन सकती हैं।
