News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI ने 2025-26 खरीफ चावल खरीद लक्ष्य बढ़ाया

10-Feb-2026 01:50 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: FCI ने 2025-26 खरीफ चावल खरीद लक्ष्य बढ़ाया
★ खाद्य नगम (FCI) ने 2025-26 खरीफ मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर–सितंबर) के लिए चावल खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 477.5 लाख टन कर दिया है, जो पहले 463.5 लाख टन था।
★ अब तक FCI  465 लाख टन  चावल खरीद चुका है, जो संशोधित लक्ष्य का 97% से अधिक है।
★ आंध्र प्रदेश से 10% टूटे दाने वाले उन्नत गुणवत्ता चावल की खरीद को लक्ष्य में शामिल किया गया।
★ पहले 25% टूटे चावल की अनुमति थी, अब नई योजना के तहत बेहतर गुणवत्ता खरीदी जा रही है।
★ आंध्र प्रदेश का लक्ष्य 16 लाख टन से बढ़ाकर 30 लाख टन किया गया, जिसमें से 29.7 लाख टन खरीदा जा चुका है।
~~~~~~
राज्यवार स्थिति
तेलंगाना: 48.1 लाख टन (लक्ष्य 36 लाख टन से अधिक)
हरियाणा: 41.6 लाख टन (लक्ष्य 36 लाख टन से ज्यादा)
पंजाब: 1.048 करोड़ टन (लक्ष्य 1.16 करोड़ टन से थोड़ा कम)
छत्तीसगढ़: धान खरीद 1.4 करोड़ टन से अधिक, जिससे 93.9 लाख टन चावल बनेगा
छत्तीसगढ़ में खरीद अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।
~~~~~~
कुल स्थिति
★ अब तक सरकार ने 6.94 करोड़ टन धान खरीदा है।
★ मिलर्स से 421 लाख टन कस्टम मिल्ड चावल अभी आना बाकी है।
★ छत्तीसगढ़ से 93.9 लाख टन चावल मिलना है, जो राज्य के लक्ष्य (73 लाख टन) से ज्यादा है।
~~~~~~
★ मजबूत खरीद के चलते सरकार का केंद्रीय भंडार मजबूत रहेगा।
★ कुछ राज्यों में लक्ष्य से अधिक खरीद, तो कुछ में हल्की कमी रही।
★ चावल की बेहतर गुणवत्ता खरीदने से भंडारण और निर्यात की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।