News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतर्राष्ट्रीय बाजार

10-Feb-2026 01:45 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतर्राष्ट्रीय बाजार
पीली मटर में तेजी का रुख
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली मटर  का कारोबार मिला-जुला रहा, लेकिन पीली मटर के भाव में मजबूती देखने को मिली।
★ चीन ने 1 मार्च से कनाडाई मटर पर लगाया गया 100% आयात शुल्क हटाने का फैसला किया है। इस फैसले से कनाडा–चीन व्यापार में तेजी आई है।
★ निर्यातकों ने किसानों को ऊंचे दाम ऑफर किए, जिससे बिक्री बढ़ी।
★ कनाडा ग्रेन कमीशन के अनुसार, 25 जनवरी तक 70,900 टन की डिलीवरी 1 फरवरी तक बढ़कर 1,20,700 टन हो गई।
★ संकेत है कि वैश्विक स्तर पर येलो पीज़ में मांग मजबूत हो रही है।
~~~~~~~~~
मसूर बाजार में हल्की मजबूती
★ वैश्विक मसूर बाजार में सप्ताह के अंत में हल्की मजबूती रही।
★ अनुमान है कि मध्यम अवधि में आयात मांग पहले से बेहतर रह सकती है।
★ भारत में तुवर की फसल उम्मीद के मुताबिक उत्पादन नहीं दे रही, जिससे कुछ मिलर्स हरी मसूर को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
★ दूसरी ओर, भारत में रबी सीजन में मसूर की बुवाई बढ़ी है।
★ जनवरी अंत तक रकबा 18.12 लाख हेक्टेयर पहुंचा, जो पिछले साल के 17.66 लाख हेक्टेयर से अधिक है।
★ यानी निकट अवधि में मांग का सहारा, लेकिन बढ़ी बुवाई भविष्य में सप्लाई बढ़ा सकती है।