News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश को US में ‘टैरिफ-फ्री’ बढ़त, भारत के लिए क्या मायने?

10-Feb-2026 01:41 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश को US में ‘टैरिफ-फ्री’ बढ़त, भारत के लिए क्या मायने?
★ अमेरिका–बांग्लादेश व्यापार समझौते के तहत बांग्लादेश को 19% टैरिफ दर मिली है। साथ ही, अमेरिकी कपास या सिंथेटिक फाइबर से बने रेडीमेड गारमेंट्स पर शून्य शुल्क की सुविधा दी गई है।
★ इससे बांग्लादेश के परिधान निर्यात को अमेरिका में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है।
~~~~~
US–बांग्लादेश टेक्सटाइल व्यापार
★ 2024 में अमेरिका ने बांग्लादेश से लगभग $8.4 अरब का आयात किया। इसमें आधे से अधिक हिस्सा टेक्सटाइल और गारमेंट्स का रहा।
~~~~
भारत के लिए असर
★ भारत ने भी हाल में अमेरिका के साथ डील की है, जिसके तहत टेक्सटाइल निर्यात पर टैरिफ 25% से घटकर 18% हो गया है।
★ भारत को वियतनाम (20%) पर 2% की बढ़त मिली है।
★ लेकिन बांग्लादेश को कुछ श्रेणियों में शून्य शुल्क का लाभ मिलेगा, जिससे वह खास सेगमेंट में सस्ता पड़ सकता है।
★ बांग्लादेश की कम श्रम लागत भी उसे प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देती है।
★ हालांकि, भारत का टेक्सटाइल सेक्टर अधिक विविध है — सूत, फैब्रिक, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और परिधान — जबकि बांग्लादेश मुख्यतः रेडीमेड गारमेंट्स पर निर्भर है।
~~~~~
EU बाजार से संतुलन
★ भारत ने हाल में यूरोपीय संघ के साथ भी समझौता किया है, जिससे 12% तक टैरिफ कटौती और शून्य शुल्क पहुंच का लाभ मिलेगा।
★ EU, अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा टेक्सटाइल निर्यात बाजार है।
★ बांग्लादेश को US में चयनित श्रेणियों में टैरिफ-फ्री बढ़त मिली है।
★ भारत को कुल टैरिफ में मामूली बढ़त (18%) है और बाजार विविधीकरण का फायदा।
★ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन भारत की बड़ी और विविध सप्लाई चेन उसे मजबूती देती है।