साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
15-Nov-2025 08:38 PM
बिकवाली का दबाव बढ़ने से उड़द की कीमतों में गिरावट जारी
चेन्नई। चालू सप्ताह में उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। बढ़ती बिकवाली और कमजोर ग्राहकी के कारण बाजार दबाव में रहा। उत्तर प्रदेश की चंदौसी और सहारनपुर लाइन में नए उड़द की आवक शुरू होने से उपलब्धता बढ़ गई है। पोर्ट और उत्पादक मंडियों में भी स्टॉक में वृद्धि और मांग सुस्त रहने से उड़द के भाव पर दबाव जारी है। भारत में उड़द की मजबूत मांग के बीच आयात स्रोतों में बड़ा बदलाव दिख रहा है। म्यांमार के साथ अब ब्राज़ील तेज़ी से नया प्रमुख सप्लायर बनकर उभरा है। अक्टूबर में कुल 1.07 लाख टन उड़द आयात हुआ, जिसमें म्यांमार से 68,043 टन और ब्राज़ील से 39,121 टन आया। सितंबर में 1.26 लाख टन आयात में ब्राज़ील की हिस्सेदारी बढ़कर 44,882 टन हो गई। दो महीनों में ब्राज़ील की हिस्सेदारी लगभग म्यांमार की आधी हो गई—जो अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। अप्रैल–अगस्त 2025 में कुल 2.86 लाख टन आयात में म्यांमार का योगदान 2.37 लाख टन, जबकि ब्राज़ील का 45,000 टन रहा। वार्षिक (अप्रैल–मार्च 2024-25) 8.2 लाख टन आयात में से ब्राज़ील 0.84 लाख टन और म्यांमार 7.15 लाख टन का हिस्सा रहा। ब्राज़ील का उड़द उत्पादन इस वर्ष 60,000 टन से बढ़कर 1 लाख टन से ज्यादा होने की उम्मीद है। वहाँ की फसल बेहतर गुणवत्ता, बड़े दानों और साफ ग्रेड के कारण भारतीय बाजार में उच्च दाम पा रही है। हालाँकि ब्राज़ील का उत्पादन अभी भी म्यांमार से कम है, लेकिन यदि भारत से खरीद मजबूत रही तो अगले वर्ष वहाँ उड़द की खेती दोगुनी हो सकती है। कृषि योग्य भूमि अधिक होने से ब्राज़ील भविष्य में बड़ा सप्लायर बन सकता है।
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 6725 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखी गई और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 6775 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 15 डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 725 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 800 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 6975 रुपए और एसक्यू 7675 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/7000 रुपए,करेली 5050/6330 रुपए गंजबासोदा 4000/5800 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7100 रुपए, लातूर में 4000/6200 रुपए, जलगांव 6400/6800 रुपए बार्शी 3000/6700 रुपए सोलापुर 4000/7200 रुपए व अहमदनगर 4000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7150 रुपए व विजयवाड़ा में 7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोटा उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में 4000/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 8950/10700 रुपए, भाटापारा 8700/9100 रुपए, जलगांव में 9250 रुपए, मेरठ 7500/8500 रुपए और इंदौर 9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
