साप्ताहिक समीक्षा- तुवर

05-Sep-2026 08:49 PM

कमजोर सप्लाई और मजबूत लिवाली से तुवर में तेजी बरकरार

नई दिल्ली।बिकवाली कमजोर रहने तथा दाल मिलर्स की मजबूत मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक बेहद सीमित रहने से बाजार में उपलब्धता का दबाव कम है और कीमतों को मजबूती मिल रही है। कमजोर मानसून के कारण चालू खरीफ सीजन में तुवर की बुआई पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने की संभावना है। वहीं, जिन क्षेत्रों में बुआई हुई है, वहां मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में आगामी दिनों में उत्पादन को लेकर बाजार की चिंता बढ़ी हुई है। फसल की कमजोर स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। बेहतर भाव की उम्मीद में स्टॉकिस्ट सीमित मात्रा में ही बिकवाली कर रहे हैं, जिससे मंडियों में तुवर की उपलब्धता और घट गई है। दूसरी ओर, दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी हुई है। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार लगातार खरीदारी कर रहे हैं, जबकि सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें ऊंचे भाव पर माल खरीदना पड़ रहा है। मजबूत मांग और कमजोर सप्लाई का यह संतुलन तुवर की कीमतों को लगातार समर्थन दे रहा है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने  से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 250/350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6650/6700 रुपये, गजरी 6600 रुपये, मटवारा 6400 रुपये, मलावी 6300 रुपये तथा सूडान 8550/8600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर कीमतों में भी  300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और  सप्ताहंत में भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
आयातित 
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 890 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 250 रुपए व देसी तुवर में 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8500 रुपए व देसी 8800/8900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/350 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7800/8850 रुपये,अकोला 8750/8900 रुपए, लातूर में 8500/8560 रुपये, नागपुर 8850/8900 रुपये, बार्शी 8300 रुपये हिंगणघाट 8200/9000 रुपए व अहमदनगर 8200/8400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
बिकवाली शांत बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया  गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8500/9200 रुपए रायचूर 7000/7989 रुपए बीदर 8177/8878 रुपए तालिकोट 7500/8300 रुपए व यादगीर 7999/8422 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8800/8850 रुपए जबलपुर 5000/7400 रुपए पिपरिया 5500/7400 रुपए व करेली 7000/7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 8900/9150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12250/12750 रुपए, कटनी फटका 11850/12050 रुपए, अकोला 11500/12900 रुपए,लातूर फटका 12600/12800 रुपए, गुलबर्गा फटका 11800/12800 रुपए व कानपुर फटका 12000/12100 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।