साप्ताहिक समीक्षा-मटर

05-Sep-2026 08:56 PM

कमजोर बिकवाली और बढ़ती मांग से मटर में तेजी

कानपुर। स्टॉकिस्टों एवं आयातकों की बिकवाली कमजोर रहने तथा मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान भी घरेलू बाजार में मटर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। पोर्ट एवं उत्पादक मंडियों में मटर की उपलब्धता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है, जिससे बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। सीमित उपलब्धता को देखते हुए स्टॉकिस्ट और दाल मिलर्स बाजार में सक्रिय हो गए हैं। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी बढ़ा रहे हैं, जबकि स्टॉकिस्ट बेहतर भाव की उम्मीद में बिकवाली सीमित मात्रा में कर रहे हैं। इससे बाजार में मटर की उपलब्धता पर दबाव बढ़ रहा है और कीमतों को मजबूती मिल रही है। दूसरी ओर, रूस से मटर की लोडिंग प्रभावित होने की खबरों से आगामी सप्लाई को लेकर भी बाजार में चिंता बनी हुई है। यदि रूस से लोडिंग में व्यवधान जारी रहा और घरेलू मांग मजबूत बनी रही, तो आने वाले दिनों में मटर की कीमतों में तेजी को और समर्थन मिलने की संभावना है। आयतको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली मजबूत बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरन आयातित मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4550 रुपये तथा रूस 4450 रुपये प्रति क्विंटल रह हो गए। वहीं हजीरा व मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4700 रुपये और रूस मटर 4500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

लिवाली बनी रहने से घरेलू मंडियों में भी इस साप्ताह मांग में तेजी का रुख बना रहा। मजबूत मांग के समर्थन से चालू साप्ताह के दौरान कानपूर मटर के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 4800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी 100 रुपये की तेजी के साथ भाव 4150/4450 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से उरई व महोबा मंडी में भाव 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ उरई 4000/4400 रुपए व महोबा 4400/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राठ मटर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव 4000/4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश की मंडियों में भी मटर के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर बीना 3800/4400 रुपए व दमोह 3900/4400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
कनाडा 
कनाडा के प्रमुख उत्पादक प्रांतों में कटाई की तैयारी के बीच पीली मटर की लिवाली में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है। सितंबर मूवमेंट के लिए पीली मटर का एफओबी फार्म भाव बढ़कर 8 डॉलर प्रति बुशेल पहुंच गया। प्रारंभिक रिपोर्टों में पीली मटर का उत्पादन अनुमान से कम रहने की संभावना जताई गई है। भारत में पीली मटर के मजबूत भाव से कनाडाई बाजार को भी समर्थन मिल रहा है और निर्यात प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है।
मटर दाल  
लिवाली बढ़ने से से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 5200/5300 रुपए व इंदौर 5400/5500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।