साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

05-Sep-2026 09:10 PM

कमजोर बिकवाली व मजबूत लिवाली से मूंग के भाव चढ़े

बिकवाली कमजोर पड़ने तथा मांग बेहतर होने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मूंग की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कमजोर मानसून के कारण इस सीजन में मूंग की फसल की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। कर्नाटक, महाराष्ट्र के साथ राजस्थान में भी बारिश की कमी दर्ज की गई है, जिससे उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ी है। कमजोर फसल की स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बनी हुई है। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जबकि स्टॉकिस्ट बेहतर भाव की उम्मीद में सीमित बिकवाली कर रहे हैं। इससे बाजार में उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है और मूंग की बढ़ती कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। इस सप्ताह राजस्थान की मंडियों में नई मूंग की आवक भी शुरू हो गई है। हालांकि, शुरुआती आवक सीमित रहने और फसल की स्थिति कमजोर होने से बाजार पर इसका दबाव फिलहाल ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। आगामी दिनों में आवक बढ़ने के साथ-साथ फसल की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने पर बाजार की दिशा तय होगी। दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव 7000/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव जोधपुर 5000/7600 रुपए जयपुर 6400/7200 रुपए मेड़ता 8200/8600 रुपए नागौर 6000/7600 रुपए व किशनगढ़ 6800/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 5500/7700 रुपए इंदौर 7000/7600 रुपए जबलपुर 5000/7400 रुपए हरदा 5500/7800 रुपए व करेली 6000/7626 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र  
मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और सप्ताहांत में भाव  लातुर 7000/9500 रुपए अकोला 6500/8850 रुपए ,बार्शी 7000/9000 रुपए,अहमदनगर 6500/9500 रुपए जलगांव 7000/8000 रुपए व खामगाव 9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
अन्य  
लिवाली बेहतर होने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मूंग दाल 
मूंग की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12400 रुपए जोधपुर  9200/10000 रुपए जयपुर 8600 रुपए भाटापारा 8400/9500 रुपए जलगांव 9500/9700 रुपए व इंदौर 8700/9700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।