साप्ताहिक समीक्षा – मसूर

05-Sep-2026 09:03 PM

सीमित आवक और बढ़ती पूछपरख से मसूर में मजबूती

बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। बाजार में उपलब्धता सीमित रहने के कारण निचले एवं मौजूदा भावों पर खरीदारों की सक्रियता बढ़ी, जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिला। उत्पादक मंडियों में मसूर की आवक सीमित बनी हुई है। नई बिकवाली कमजोर रहने से बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव कम हुआ है। वहीं, दाल मिलर्स की पूछपरख बढ़ने से खरीदारी गतिविधियां तेज हुई हैं। हालांकि, ऊंचे भावों पर लिवाली अभी आक्रामक नहीं है, जिससे एकतरफा तेजी की संभावना फिलहाल सीमित है।

आयातित मसूर: आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली बढ़ने से इस सप्ताह आयातित मसूर में ५० रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत में मुंद्रा कनाडा मसूर 5750/5800 रुपए, हजीरा 5900 रुपए, कंटेनर कनाडा 6100/6150 रुपए तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 6150 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।
दिल्ली
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से दिल्ली मसूर में इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार हुआ। सप्ताहांत में छोटी कोटा 7700 रुपए, बूंदी 8550 रुपए, उत्तर प्रदेश 8975 रुपए तथा देसी बड़ी 6950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली एवं बिकवाली सुस्त रहने से मध्य प्रदेश में मसूर के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की घट-बढ़ रही। सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/6200 रुपए, बीना 6200/6500 रुपए, गंजबासौदा 6000/6400 रुपए, सागर 6000/6250 रुपए, दमोह 5900/6350 रुपए, इंदौर 6100 रुपए, करेली 5500/6845 रुपए तथा कटनी 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
उत्तर प्रदेश
लिवाली एवं बिकवाली सुस्त रहने से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह मसूर के भाव में कोई खास घट-बढ़ नहीं हुई। सप्ताहांत में बरेली छोटी 10100 रुपए, मोटी 6800/6850 रुपए, ललितपुर मोटी 6200/6300 रुपए, छोटी 8800/9200 रुपए तथा उरई 5900/6300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
अन्य मंडियां 
मांग सुस्त रहने से बिहार मसूर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में बाढ़ 7100 रुपए, खुशरूपुर 7000 रुपए तथा मोकामा 7100 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं, रायपुर मसूर में 50 रुपए की नरमी दर्ज की गई और भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल 
ग्राहकी सुस्त रहने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर दाल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में इंदौर 7100/7250 रुपए, बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरूपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए, चंदौसी 8700 रुपए तथा हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रहे।