News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कमजोर बारिश से हल्दी में 6% उछाल, NCDEX ने अतिरिक्त मार्जिन लगाया, अब आगे क्या?

14-Jul-2026 10:15 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कमजोर बारिश से हल्दी में 6% उछाल, NCDEX ने अतिरिक्त मार्जिन लगाया, अब आगे क्या?
★ दक्षिण भारत में कमजोर मानसून और बुवाई प्रभावित होने की आशंका से सोमवार को NCDEX पर हल्दी वायदा में तेज उछाल आया। कल और आज हल्दी में लगा  तेजी का सर्किट। कल सबसे सक्रिय अगस्त अनुबंध 6% बढ़कर 20,126 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ और आज भी ऊपरी सर्किट 20,278 रुपये प्रति क्विंटल लगा। कीमतों में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए एक्सचेंज ने 4 अगस्त तक 2.5% अतिरिक्त सर्विलांस मार्जिन फिर से लागू कर दिया है।
★ सप्ताहांत के बाद दक्षिण भारत में वर्षा काफी कमजोर रही। सोमवार को दक्षिण भारत में सामान्य 6 मिमी के मुकाबले केवल 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 96% कम है। हल्दी उत्पादक राज्यों तेलंगाना और तमिलनाडु सहित 10 में से 6 उप-विभागों में बारिश नहीं हुई।
★ महाराष्ट्र के सांगली क्षेत्र में हल्दी का एरिया बढ़ा परन्तु वहां बारिश की सख्त जरुरत।
★ कमजोर बारिश से बुवाई प्रभावित होने की आशंका के कारण कीमतों में तेजी आई है। साथ ही सीमित स्टॉक और कम कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक भी बाजार को समर्थन दे रहे हैं।
★ आई- ग्रेन इंडिया का मानना है कि इन भावों पर थोड़ी बहुत मुनाफावसूली करना समझदारी होगा।
★ धनिया में ऊंचे भाव पर खरीदारी कमजोर रहने से दबाव बना रहा, हालांकि गुजरात और राजस्थान में कम आवक के कारण बाजार का दीर्घकालिक रुख मजबूत माना जा रहा है। 
★ जीरा की ताजा आवक बढ़ने और औद्योगिक मांग कमजोर रहने से कीमतों पर दबाव बना है। प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक सप्ताह-दर-सप्ताह 96% बढ़कर 7,505 टन हो गई है। इसके अलावा चीन और सीरिया में अच्छी फसल की खबरों से निर्यात संभावनाओं पर भी असर पड़ा है।