News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अर्जेंटीना: सोयाबीन की कटाई पूरी, रिकॉर्ड मक्का उत्पादन की उम्मीद
14-Jul-2026 10:12 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अर्जेंटीना: सोयाबीन की कटाई पूरी, रिकॉर्ड मक्का उत्पादन की उम्मीद
★ अर्जेंटीना में 2025-26 सीजन की सोयाबीन कटाई लगभग पूरी हो गई है। ब्यूनस आयर्स ग्रेन एक्सचेंज (BAGE) के अनुसार, देश का सोयाबीन उत्पादन 5.01 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष के 5.03 करोड़ टन से मामूली कम है। हालांकि औसत उपज 3.13 टन प्रति हेक्टेयर रही, जो पिछले सीजन से 5% अधिक है।
★ दूसरी ओर, लगातार बारिश और जलभराव के कारण मक्का की कटाई धीमी बनी हुई है। 7 जुलाई तक केवल 56.4% कटाई पूरी हुई, लेकिन बेहतर पैदावार और बोए गए क्षेत्र में वृद्धि के चलते मक्का उत्पादन 6.4 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 30.6% अधिक होगा।
★ वहीं, बारिश के कारण गेहूं और जौ की बुवाई भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावित हुई है। 7 जुलाई तक गेहूं की 87.9% और जौ की 67.6% बुवाई पूरी हो चुकी है। अच्छी मिट्टी की नमी के बावजूद गेहूं उत्पादन 2.13 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि जौ का उत्पादन लगभग 53 लाख टन रहने की संभावना है।
