नेपा का दो दिवसीय कॉन क्लेव 19-20 सितम्बर को आसाम में
11-Jun-2026 06:02 PM
गुवाहाटी। स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण संगठन-नेशनल एडिबल ऑयल्स प्रोमोशन एसोसिएशन (नेपा) द्वारा आगामी 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को आसाम के सोनापुर में अवस्थित मेय फेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट में दो दिवसीय कॉन क्लेव का आयोजन किया जाएगा
जिसका प्रमुख उद्देश्य सरसों तेल सहित सम्पूर्ण खाद्य तेल क्षेत्र के विकास एवं संवर्धन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए इस सेक्टर में अवसरों की तलाश करने, ज्ञान एवं जानकारी का आदान-प्रदान करने तथा पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए खाद्य तेल उद्योग के महारथियों व्यापारियों, अनुसंधान कर्ताओं, प्रगति शील किसानों तथा अन्य सम्बद्ध पक्षों को एक साथ एक मंच पर लाना है।
रबी सीजन की सबसे प्रमुख तिलहन फसल- सरसों के तेल की घरेलू मांग एवं खपत लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके साथ-साथ सरसों खल / डीओसी का निर्यात भी बढ़ रहा है। सरसों तेल की मांग में होने वाली वृद्धि को पूरा करने के लिए सरसों का घरेलू उत्पादन बढ़ाना आवश्यक हो गया है पिछले कुछ वर्षों से इस महत्वपूर्ण तिलहन की पैदावार एक निश्चित सीमा में स्थिर हो गई है जिसे बदलने की जरूरत है।
एसोसिशन के अध्यक्ष का कहना है कि संघ द्वारा नेपा डेलिगेट्स व्हॉट्स अप ग्रुप का निर्माण किया गया है ताकि नवीनतम जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सहयोग-संयोजन को बढ़ाने में सहायता मिल सके। इस व्हॉट्स ग्रुप पर क्लिक करके नेपा के बारे में तमाम अपडेट्स हासिल किया जा सकता है।
नेपा के सचिव ने कहा है कि पूर्वी भारत में आसाम सरसों का एक महत्वपूर्ण उत्पादक राज्य है और इसलिए वहां कॉन क्लेव का आयोजन होने से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। पूर्वी भारत में सरसों के चार प्रमुख उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, आसाम झारखंड एवं बिहार संम्मिलित हैं।
