मटर बाजार में सीजनल गिरावट

11-Jun-2026 07:34 PM

रेगिना। आमतौर पर पश्चिमी कनाडा की मंडियों में जून-जुलाई के दौरान मटर का भाव कुछ नरम पड़ जाता है क्योंकि खरीदारों की दिलचस्पी अगली नई फसल में बढ़ जाती है।

कनाडा के दोनों शीर्ष उत्पादक प्रांतों- सस्कैचवान एवं अल्बर्टा में मटर की बिजाई शीघ्र ही समाप्त होने वाली है। मौसम की हालत काफी हद तक अनुकूल हो गई है। नई फसल की कटाई-तैयारी अगस्त में शुरू हो जाएगी और सितम्बर में जोर पकड़ लेगी। 

कनाडा की मंडियों में पीली मटर का भाव 8.00-8.25 डॉलर प्रति बुशेल के बीच लगभग स्थिर बना हुआ है। पिछले सप्ताह कहीं-कहीं ऊपर में यह 8.50 डॉलर प्रति बुशेल पर पहुंचा था मगर वहां टिक नहीं पाया। हरी मटर का दाम फिसलकर 9.50 डॉलर प्रति बुशेल पर आ गया जबकि एफओबी फार्म मूल्य 9.00 डॉलर प्रति बुशेल की ओर बढ़ रहा है। 

मटर की निर्यात मांग कमजोर पड़ गई है। फसल की बिजाई सामान्य हुई है मगर प्रगति संतोषजनक ढंग से हो रही है। इससे कीमतों पर कुछ दबाव पड़ने की संभावना है। चीन तथा भारत में कनाडा को रूस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।