एनसीडीईएक्स द्वारा देश के पहले मौसम वायदा अनुबंध की लांचिंग
21-May-2026 12:32 PM
मुम्बई। जिंसों में वायदा कारोबार का संचालन करने वाले राष्ट्रीय स्तर के सरकारी मान्यता प्राप्त एक अग्रणी एक्सचेंज- नेशनल कॉमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) द्वारा 20 मई 2026 को देश के पहले मौसम वायदा अनुबंध की लांचिंग की गई है जिसे "रैन मुम्बई" नाम दिया गया है।
इससे कारोबारियों / निवेशकों को दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान वर्षा की अनिश्चित एवं अनियमित स्थिति से होने वाले कारोबारी (व्यावसायिक) नुकसान के सापेक्ष हेजिंग करने का अवसर मिल जाएगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून का सीजन 1 जून से आरंभ होने वाला है।
"रैन मुम्बई" मौसम वायदा अनुबंध 1 जून से प्रभावी हो जाएगा और मुम्बई में गत 30 वर्षों के ऐतिहासिक औसत के सापेक्ष कुल वास्तविक वर्षा के सापेक्ष इसका डेविएशन माना जाएगा। इस तरह यह अनुबंध मुम्बई की वर्षा में आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित होगा।
चूंकि इस अनुबंध के तहत किसी जिंस की खरीद-बिक्री नहीं होगी इसलिए इसका नकद निपटारा (कैश सेटलमेंट) होगा। रैन मुम्बई का वायदा अनुबंध जून, जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर के लिए उपलब्ध होगा। देश में पहली बार इस तरह का वायद अनुबंध आरंभ हुआ है।
