एफएमसीजी कंपनियों के उत्पादों की बिक्री सुस्त पड़ने की संभावना

21-May-2026 04:43 PM

नई दिल्ली। यदि क्रूड खनिज तेल (पेट्रोलियम) का भाव ऊंचे स्तर पर कायम रहा और मौसम तथा मानसून की हालत प्रतिकूल रही तो आगामी महीनों के दौरान तेजी से उभरते उपभोक्ता उत्पादों (एफएमसीजी) की बिक्री कुछ सुस्त पड़  सकती है।

तेल-गैस के ऊंचे दाम से शहरी क्षेत्रों तथा मौसम की प्रतिकूल स्थिति से ग्रामीण इलाकों में उत्पादों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। यद्यपि गेहूं उत्पादों एवं चीनी का भाव लगभग स्तिर बना हुआ है मगर खाद्य तेल का दाम काफी ऊंचा हो गया है। इससे खाद्य संवर्ग के उत्पादों का लागत खर्च बढ़ रहा है जो इसके कारोबार पर असर डाल सकता है। 

एक अध्ययन रिपोर्ट से पता चलता है कि एफएमसीजी उत्पादों की मांग में इस वर्ष 3-4 प्रतिशत की कमी आ सकती है। खाद्य महंगाई का ग्राफ पहले से ही ऊपर है।

ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और खासकर किसानों की आमदनी काफी हद तक मानसून पर निर्भर रहती है मगर इस बार सामान्य औसत से कम वर्षा होने की आशंका है। मानसून की स्थिति मजबूत रहती तो एफएमसीजी उत्पादों का कारोबार 5 प्रतिशत तक बढ़ सकता था।