कनाडा से मार्च में करीब 28 हजार टन काबुली चना का निर्यात

21-May-2026 03:54 PM

विनीपेग। अमरीका के पड़ोसी देश- कनाडा से मार्च 2026 में करीब 28 हजार टन काबुली चना का निर्यात हुआ जो फरवरी के शिपमेंट 24 हजार टन से 16 प्रतिशत या 4 हजार टन ज्यादा रहा।

मार्च में कनाडा से पाकिस्तान को सर्वाधिक करीब 12 हजार टन काबुली चना का निर्यात किया गया जबकि अमरीका 5 हजार टन के आयात के साथ दूसरे नम्बर पर रहा। इसके बाद तीसरे स्थान पर इटली रहा जिससे मार्च में कनाडा से लगभग 2 हजार टन काबुली चना मंगाया। शेष निर्यात अन्य देशों में हुआ। 

चालू मार्केटिंग सीजन के शुरूआती 8 महीनों में यानी अगस्त 2025 से मार्च 2026 के दौरान कनाडा से कुल मिलाकर लगभग 1.68 लाख टन काबुली चना का निर्यात हुआ

जो 2024-25 मार्केटिंग सीजन की समान अवधि के शिपमेंट 1.35 लाख टन से 33 हजार टन अधिक रहा। कनाडा में चना की बिजाई पहले ही आरंभ हो चुकी है और इसकी नई फसल की कटाई-तैयारी अगस्त-सितम्बर में होगी।