भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता
23-Oct-2025 04:24 PM

भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता
★ भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द ही अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% शुल्क को घटाकर 15% किया जा सकता है। समझौते से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऊर्जा और कृषि क्षेत्र इस वार्ता के सबसे अहम मुद्दे हैं। भारत इन क्षेत्रों में कुछ रियायतें देने पर विचार कर सकता है।
★ अमेरिकी वार्ताकारों का कहना है कि भारत धीरे-धीरे रूस से कच्चे तेल की खरीद कम कर सकता है और अमेरिका से नॉन-जीएम (गैर-आनुवंशिक रूप से परिवर्तित) मक्का और सोयामील के लिए बाजार खोल सकता है।
★ भारत का मानना है कि अमेरिकी उत्पाद देश के तेजी से बढ़ते पोल्ट्री, डेयरी और एथेनॉल उद्योगों में खपत पाएंगे, जिससे भारतीय किसानों के हित प्रभावित नहीं होंगे। वर्तमान में भारत अमेरिका से लगभग 5 लाख टन मक्का आयात करता है।
★ ट्रम्प ने अप्रैल में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था, जिसके बाद रूस से तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त जुर्माना शुल्क लगाया गया — यानी कुल 50% शुल्क। वर्तमान में भारत अपनी कुल तेल जरूरत का 34% रूस से और 10% अमेरिका से पूरा करता है।
★ अगर यह समझौता होता है तो भारत में मक्का और तिलहनी फसलों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।