Home News
30-Oct-2026 05:03 PM
मापुतो। अफ्रीकी देश- मोजाम्बिक से चालू वर्ष के शुरूआती नौ महीनों में यानी जनवरी से सितम्बर 2026 के दौरान यूरोपीय संघ एवं जापान को 64 खेपों में तिल का निर्यात किया गया जिसमें से एक भी खेप को अस्वीकार नहीं किया गया।
ज्ञात हो कि ये दोनों ऐसे बाजार हैं जहां उत्पाद की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है और मिलावटी नकली या खराब क्वालिटी के माल को तत्काल रिजेक्ट कर दिया जाता है।
इन 64 खेपों में से प्रत्येक खेप में 100 टन तिल का स्टॉक था और इस तरह कुल मिलाकर 6400 टन तिल का शिपमेंट हुआ। इसमें से 1400 टन का शिपमेंट यूरोपीय संघ को और शेष 5000 टन का निर्यात जापान को किया गया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस 9 माह की अवधि के दौरान मोजाम्बिक से कुल मिलाकर 48,915 टन तिल का निर्यात हुआ जिसमें यूरोपीय संघ एवं जापान को भेजा गया 6400 टन का स्टॉक भी शामिल था।
लेकिन इसमें से तिल की किसी खेप को न तो किसी आयातक देश ने अस्वीकार किया और न ही उसे वापस भेजा। पिछले पांच वर्षों में यह पहला अवसर था जबकि मोजाम्बिक तिल को हर जगह पसंद किया गया जबकि पहले कोई न कोई देश इसे रिजेक्ट कर देता था।