Home News
30-Oct-2026 04:04 PM
अक्टूबर में पेराई शुरू करने वाली चीनी मिलों को नवंबर में अक्टूबर के उत्पादन की चीनी बेचने की भी अनुमति
केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नवंबर 2026 के पहले पखवाड़े (1 से 15 नवंबर) के लिए घरेलू बाजार में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन (13 LMT) निर्धारित किया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवंबर के पहले पखवाड़े के दौरान चीनी मिलें निर्धारित 13 लाख टन कोटे के तहत घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री कर सकेंगी।
इसके अतिरिक्त, जिन चीनी मिलों ने अक्टूबर 2026 के दौरान गन्ने की पेराई शुरू कर दी है, उन्हें अक्टूबर माह में उत्पादित चीनी की मात्रा को नवंबर 2026 में बेचने की भी अनुमति दी गई है।
सरकार के इस फैसले से नई पेराई शुरू करने वाली चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की सुविधा मिलेगी तथा घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।