वैश्विक दलहन बाज़ार अपडेट

15-Dec-2025 08:29 AM

वैश्विक दलहन बाज़ार अपडेट
मटर
★ अंतरराष्ट्रीय मटर बाज़ार में बीते सप्ताह मिला-जुला रुख देखने को मिला। हरी और पीली मटर के बीच प्रीमियम थोड़ा घटा।
★ कुछ निर्यातकों द्वारा पीली मटर के शिपमेंट पूरे करने की कोशिश से कीमतों पर दबाव रहा। वहीं, हरी मटर की मांग में मौसमी सुस्ती दिखी।
★ भारत और चीन से कमजोर पड़ती मांग को देखते हुए 2026 में कनाडा व अन्य उत्पादक देशों में बुआई क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना पर बाज़ार विचार कर रहे हैं।
~~~~~~~~~~~
मसूर: दबाव बरकरार
★ वैश्विक मसूर बाज़ार में गिरावट जारी। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में इस साल की फसल का आकार स्पष्ट होने से दबाव बढ़ा।
★ उत्पादन अनुमान उम्मीद से ज्यादा निकले, जिससे आपूर्ति संभावित मांग से कहीं अधिक दिख रही है।
★ अमेरिका के लिए USDA 12 जनवरी को अंतिम उत्पादन अनुमान जारी करेगा।
★ सितंबर में अमेरिका का मसूर उत्पादन अनुमान 5.16 लाख टन (मुख्यतः ग्रीन मसूर) था, जो 2024 के 4.23 लाख टन से अधिक है; इसमें बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।