ऊंची कीमत वाले मसालों के उत्पादन से किसानों की आय बढ़ी

21-May-2026 08:13 PM

कोच्चि। देश की एक शीर्षस्थ व्यापारिक कम्पनी का कहना है कि उसकी विविधिकरण योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा है।

करीब 2.20 लाख एकड़ में उच्च मूल्य वाले मसाला फसलों की खेती करने से 31,800 किसान लाभान्वित हुए हैं। इन मसालों के उत्पादन के लिए कम्पनी द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इसमें उत्पादकता एवं क्वालिटी सुधार तथा सस्टेनेबल कृषि प्रणाली को अपनाने का जोरदार प्रयास भी शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में यह कम्पनी देश से ऑर्गेनिक मसालों के सबसे प्रमुख निर्यातक फर्म के रूप में उभरकर सामने आई और इसने भारतीय मसालों के लिए एक विशाल वैश्विक बाजार का निर्माण कर लिया आंध्र प्रदेश के गुंटूर में इस कम्पनी का एक आधुनिक एवं सुसज्जित मसाला प्रोसेसिंग प्लांट क्रियाशील है जबकि इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।

यह कम्पनी उच्च क्वालिटी के कृषि उत्पादों के उत्पादन व्यवसाय एवं निर्यात को प्राथमिकता देती है जिसमें आर्गेनिक मसाले भी शामिल हैं। इन मसालों के लिए किसानों को ऊंचा दाम दिया जाता है और इसका निर्यात बढ़ाकर कम्पनी वैश्विक बाजार में इसकी विश्वसनीयता बढ़ा रही है।