दक्षिणी प्रायद्वीप में अत्यन्त जोरदार बारिश का अलर्ट

22-Oct-2025 03:39 PM

तिरुअनन्तपुरम। तेज गति से बदलते हालात के तहत दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर जो कम दाब वाला क्षेत्र बना था वह 21 अक्टूबर की सुबह में काफी हद तक सघन होकर आज शाम (22 अक्टूबर) तक डिप्रेशन में परिवर्तित हो जाने की संभावना है।

इससे पूर्व दक्षिणी पूर्वी अरब सागर के ऊपर कम दाब का क्षेत्र बना था लेकिन वह उम्मीद के अनुरूप प्रभावशाली या खतरनाक साबित नहीं हुआ। बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित डिप्रेशन की तीव्रता ज्यादा होने की संभावना है।  

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बंगाल की कड़ी के ऊपर निर्मित सिस्टम आगे बढ़कर तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी एवं आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट की ओर जा सकता है और वहां एक डिप्रेशन में लग्न होकर बदल सकता है।

इसके बाद भी इसकी सघनता बढ़ेगी और 23 अक्टूबर को यह तूफान का रूप सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 21 एवं 22 अक्टूबर को तमिलनाडु में तथा 22 अक्टूबर को केरल में अत्यन्त जोरदार वर्षा होने का अलर्ट जारी किया था।

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम एवं रॉयल सीमा में आज से अगले तीन-चार दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है 

दक्षिणी प्रायद्वीप के अधिकांश क्षेत्रों में चालू सप्ताह के दौरान कहीं हल्की या सामान्य तथा कहीं भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है जिसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश केरल, यानम, रॉयल सीमा एवं तेलंगाना भी शामिल है 

अरब सागर के ऊपर निर्मित सिस्टम को बंगाल की खाड़ी वाले सिस्टम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है। उधर हिन्द महासागर के ऊपर ट्रॉपिकल तूफान के लक्षण दिख रहे हैं जो फिलहाल मेडा गास्कर के पूर्वोत्तर भाग में सक्रिय है इसकी हवा का प्रवाह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर है।

इसे देखते हुए बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित सिस्टम को पूरी तरह सघन होने में एक दिन का अतिरिक्त समय लग सकता है। यह सिस्टम उसके साथ मिलकर या उसके तत्काल बाद गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। 

21 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण भारत के उपरोक्त सभी क्षेत्रों में या तो वर्षा हुई या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ी। वर्षा का दौर वहां जारी है।

तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। अगले सात दिनों के दौरान अंदमान निकोबार द्वीप समूह , उड़ीसा, मध्य प्रदेश, विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।