सोयाबीन की सप्ताहिक समीक्षा
28-Mar-2026 05:42 PM
सोयाबीन की सप्ताहिक समीक्षा
नई दिल्ली। 21-27 मार्च वाले सप्ताह के दौरान मध्य्प्रदेश एवं राजस्थान में सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में 50 से 150 रूपए प्रति क्विंटल तक में सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में 50 से 150 रूपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई लेकिन महाराष्ट्र में 200 रूपए प्रति क्विंटल तक नरमी आ गई। वहां सोयाबीन की मांग अपेक्षाकृत कमजोर रही वैसे इन तीनो ही प्रांतो में इस महत्वपूर्ण तिलहन का भाव सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा रहा। सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी मूल्य आमतौर पर 5600-5700 रूपए प्रति क्विंटल और ऊंचे में 5800 रूपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जबकि इसका समर्थन मूल्य 5328 रूपए प्रति क्विंटल नियत है।
सोया रिफाइंड
सोया रिफाइंड तेल में भी मध्य प्रदेश में प्रति 10 किलो पर 20-30 रूपए की तेजी देखी गई और सामान्यतः इसका स्तर प्रति 10 किलो से ऊपर ही रहा। महाराष्ट्र में यह तेजी 15-20 रूपए प्रति 10 किलो की रही। सोया तेल का दाम कोटा में 40 रूपए बढ़कर 1540 रूपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा लेकिन मुंबई में 40 रूपए घटकर 1500 रूपए तथा कांडला में 10 रूपए गिरकर 1520 रूपए पर आ गया।
विदेशी बाजारों में तेजी रही जिससे भारत में इसका आयत खर्च ऊंचा हो गया। रूपए के अवमूलयन का भी बाजार पर असर पड़ रहा है।
आवक
घरेलू मंडियों में सोयाबीन की आवक 23 मार्च को 1.50 लाख बोरी, 24 मार्च को 1.40 बोरी तथा 25 मार्च को 1.25 लाख बोरी की हुई जबकि प्रत्येक बोरी 100 किलो या 1 क्विंटल की होती है।
सोया डीओसी
सोया डीओसी में कारोबार कमजोर रहा जिससे इसके दाम में 500 रूपए प्रति टन तक की गिरावट दर्ज की गई।
