चीनी की सप्ताहिक समीक्षा

28-Mar-2026 05:28 PM

चीनी की सप्ताहिक समीक्षा 
नई दिल्ली। सामान्य कारोबार और सीमित उठाव के कारण 21-27 मार्च वाले सप्ताह के दौरान चीनी का भाव काफी हद तक स्थिर देखा गया। हालांकि मिल डिलीवरी मूल्य में बिहार में 10 रुपए, मध्य प्रदेश में 25 रूपए, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 रूपए तथा पंजाब 40 रूपए प्रति क्विंटल का सुधार आया लेकिन गुजरात में 110 रूपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट आ गई। 
हाजिर बाजार
चीनी का हाजिर बाजार भाव दिल्ली में 4300/4450 रूपए,रायपुर में 4070/4150 रूपए, कोलकाता में 4150/4300 रूपए और मुंबई (वाशी) में 3850/4050 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा लेकिन इंदौर में 70 रूपए बढ़कर 4170/4270 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। नाका डिलीवरी मूल्य भी 3800/4000 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। 
महाराष्ट्र/कर्नाटक
महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी के टेंडर मूल्य में नरमी दर्ज की गई। दरअसल आलोच्च सप्ताह के दौरान चीनी की मांग कमजोर रही और होटल-रेस्तरां वालो ने इसकी खरीद में कम दिलचस्पी दिखाई। अब स्थिति सामान्य हो गई है लेकिन आगे भी इसकी कीमतों में ज्यादा तेजी आना मुश्किल लगता है। सरकार ने अप्रैल माह में घरेलू बिक्री के लिए 23 लाख टन चीनी का कोटा घोषित किया है।