सरसो की सप्ताहिक समीक्षा
28-Mar-2026 05:37 PM
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, एवं गुजरात सहित अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों की भरपूर आवक हो रही है लेकिन तेल मिलर्स एवं व्यापारियो-स्टॉकिस्टों की जोरदार खरीदारी के कारण इसकी कीमतों में तेजी मजबूती का माहौल बना हुआ है। पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान सरसो के उत्पादन में अच्छी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन उत्पादन में अच्छी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन उत्पादन में अच्छी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन बाजार पर इसका कोई नकारात्मक मनोवैज्ञानिक असर नहीं पड़ रहा है
42% कन्डीशन सरसों
21-27 मार्च वाले सप्ताह के दौरान 42 प्रतिशत कंडीशन वाली सरसो का दाम दिल्ली में 150 रूपए बढ़कर 6950 रूपए प्रति क्विंटल तथा जयपुर में 50 रूपए सुधरकर 7250 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गुजरात, मध्य्प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा कोलकाता में भी आमतौर पर सरसो के भाव में 100-200 रूपए प्रति क्विंटल में भी तेजी रही। राजस्थान के नेवाई एवं टोंक में भाव 450 रूपए प्रति क्विंटल उछल गया लेकिन कोटा में 100 रूपए गिर गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 200 रूपए एवं आगरा में 100 रूपए की तेजी रही। प्रदेश के हापुड़ में 200 रूपए एवं आगरा में 100 रूपए की तेजी रही।
सरसों तेल
सरसो का भाव ऊंचा होने से इसके एक्सपेलर एवं कच्ची घानी तेल की कीमतों में भी 2 से 6 रूपए प्रति किलो तक का सुधार दर्ज किया गया दिल्ली में एक्सपेलर का भाव 20 रूपए सुधरकर 1480 रूपए प्रति 10 किलो, चरखी दादरी में 30 रूपए बढ़कर 1480 रूपए प्रति 10 किलो तथा जयपुर में 40 रूपए बढ़कर 1470 रूपए प्रति 10 किलो हो गया। वहां कच्ची घानी सरसो तेल के दाम में प्रति 10 किलो पर 60 रूपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है लेकिन मुंबई एक्सपेलर 95 रूपए घट गया।
सरसों खल
सरसो खल में बेहतर कारोबार होने से कीमतों में 100-200 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी रही मगर डीओसी का भाव कमजोर रहा।
