साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
25-Jul-2026 08:35 PM
कमजोर मांग और आयातकों की बिकवाली से उड़द में गिरावट
चेन्नई। बढ़े भावों पर आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा दाल मिलों की मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे भावों पर खरीदारों की सक्रियता घटने और आयातकों द्वारा बिकवाली बढ़ाए जाने से बाजार पर दबाव बना रहा। वहीं, देसी उड़द की आवक सीमित बनी हुई है, लेकिन मांग अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण कीमतों को इसका खास समर्थन नहीं मिल पाया। व्यापारियों के अनुसार मिलर्स फिलहाल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खरीद कर रहे हैं तथा बड़े सौदों से दूरी बनाए हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 17.27 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस प्रकार चालू सीजन में उड़द का रकबा पिछले वर्ष से 1.40 लाख हेक्टेयर अधिक चल रहा है। बाजार जानकारों के अनुसार यदि निकट भविष्य में दाल मिलों की मांग में सुधार नहीं आता और आयातकों की बिकवाली इसी तरह जारी रहती है, तो उड़द की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि देसी उड़द की सीमित उपलब्धता बड़ी गिरावट को कुछ हद तक रोक सकती है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव एफएक्यू 9200 रुपए व एसक्यू 9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 25 डॉलर और एसक्यू में 30 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 925 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1015 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9400/9425 रुपए और एसक्यू 9900/9925 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखा गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 7000/9500 रुपए,करेली 5700/9250 रुपए दमोह 8200/9300 रुपए और इंदौर में 7500/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 9750 रुपए, लातूर में 5000/8600 रुपए, जलगांव 7700/9300 रुपए बार्शी 5000/9100 रुपए व अहमदनगर 4500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 600/700 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज किया की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9650 रुपए व विजयवाड़ा में 9700/9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 8200/9200 रुपए व कोटा 7500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सिस्ट पड़ने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11050/12750 रुपए, भाटापारा 10000/11800 रुपए, जलगांव में 12300 रुपए, मेरठ 10000/11000 रुपए और विजयवाड़ा 11300/12800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
