साप्ताहिक समीक्षा- तुवर
25-Jul-2026 08:20 PM
कमजोर मांग और मुनाफावसूली से तुवर में गिरावट, बुवाई का रकबा 4.10 लाख हेक्टेयर कम
नई दिल्ली। बढ़े भावों पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने तथा लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में मांग सुस्त पड़ने से दाल मिलों की खरीद कमजोर रही, जिससे कीमतों पर दबाव बना रहा। इस सप्ताह महाराष्ट्र के प्रमुख तुवर उत्पादक क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। मौजूदा समय में हुई यह बारिश खड़ी फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है और इससे फसल की बढ़वार को सहारा मिलने की उम्मीद है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 31.17 लाख हेक्टेयर में तुवर की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 35.27 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। इस तरह चालू सीजन में तुवर का रकबा पिछले वर्ष से 4.10 लाख हेक्टेयर कम चल रहा है। फिलहाल कमजोर मांग से तुवर पर दबाव बना हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में कम बुवाई आगे बाजार के लिए महत्वपूर्ण कारक रह सकती है। आयातकों बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 50/100 रुपये प्रति क्विंटल घट गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6100/6150 रुपये, गजरी 6000/6050 रुपये, मटवारा 5850/5900 रुपये, मलावी 5650/5700 रुपये तथा सूडान 8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर के भाव 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में 7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 860 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7900 रुपए व देसी 8150/8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/8300 रुपये,अकोला 8250/8300 रुपए, लातूर में 8150/8280 रुपये, नागपुर 8350/8400 रुपये, बार्शी 7500/7800 रुपये हिंगणघाट 7500/8500 रुपए व अहमदनगर 7900/8100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक
लिवाली कमजोर पड़ने चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8200/8700 रुपए रायचूर 6460/7689 रुपए बीदर 7869/8434 रुपए व तालिकोट 7500/8051 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8300/8400 रुपए जबलपुर 5000/7500 रुपए पिपरिया 5500/7200 रुपए व करेली 6000/7355 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 8300/8550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11925/12425 रुपए, कटनी फटका 11400/11600 रुपए, अकोला 11300/12300 रुपए,लातूर फटका 12100/12300 रुपए, गुलबर्गा फटका 11700/12600 रुपए व कानपुर फटका 11800/11900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
