साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

25-Jul-2026 08:44 PM

मसूर में मिला-जुला रुख, सीमित उपलब्धता से बड़ी गिरावट की संभावना कम     
  
मुम्बई। घरेलू मसूर बाजार में चालू सप्ताह के दौरान कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मसूर दाल में उठाव कमजोर पड़ने से दाल मिलों की लिवाली सीमित बनी हुई है। मौजूदा भावों पर मिलर्स आवश्यकता के अनुसार ही खरीद कर रहे हैं, जिससे बाजार में फिलहाल तेजी सीमित बनी हुई है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार आगामी महीनों में दालों की खपत बढ़ने के साथ मसूर की मांग में सुधार आने की संभावना है। यदि दाल मिलों की मांग अपेक्षा के अनुरूप बढ़ती है और उत्पादक मंडियों में आवक सीमित बनी रहती है, तो निकट अवधि में मसूर की कीमतों में मजबूती देखने को मिल सकती है। फिलहाल नियंत्रित उपलब्धता के कारण मसूर बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है। दूसरी ओर, आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में कोई खास घट-बढ़ नहीं देखी गई। सप्ताहांत में मुंद्रा कनाडा मसूर ₹5,700-5,800, हजीरा ₹5,800, कंटेनर कनाडा ₹6,000 तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर ₹6,000-6,050 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। आगे बाजार की दिशा दाल मिलों की मांग, घरेलू आवक और आयातकों की बिकवाली पर निर्भर करेगी।
कनाडा   
पश्चिमी कनाडा में मसूर का कारोबार फिलहाल स्थिर बना हुआ है। लाल मसूर का भाव करीब 22 सेंट प्रति पौंड, जबकि नंबर दो क्वालिटी की मोटी हरी मसूर 23 सेंट प्रति पौंड पर बनी हुई है। कनाडा में इस वर्ष मसूर का बिजाई क्षेत्र करीब 14 प्रतिशत घटा है, जिससे उत्पादन कुछ कम रहने की संभावना है। हालांकि ऊंचे पुराने स्टॉक के कारण कुल उपलब्धता पर्याप्त रहने की उम्मीद है। नई फसल की आवक अगले 2-3 सप्ताह में शुरू हो सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में बेहतर उत्पादन की संभावना से वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
दिल्ली 
दाल मिलर्स की लिवाली  कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7500 रुपए ,बूंदी 8350 रुपए उत्तरप्रदेश 8800 रुपए व देसी बड़ी 6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली बढ़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और  भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6350 रुपए बीना 6100/6500 रुपए गंजबासोदा 6000/6400 रुपए सागर 6000/6400 रुपए दमोह 6100/6550 रुपए इंदौर 6200 रुपए करेली 5700/6565 रुपए व कटनी 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
उत्तर प्रदेश  
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की  मसूर की कीमतों कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10300 रुपए मोटी 6875/6900 रुपए ललितपुर मोटी 6300/6400 रुपए छोटी 9500/9600 रुपए व उरई 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 
अन्य 
मांग सुस्त बनी रहने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और  सप्ताहांत में भाव बाढ़ 7200 रुपए खुशरूपुर 7000 रुपए व मोकामा 7200 रुपए प्रति क्विंटल रहगए। जबकि  रायपुर मसूर की कीमतों में  इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मसूर दाल 
ग्राहकी सुस्त बनी रहने  चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी दर्ज की गयी  और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7500/7600 रुपए बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरुपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए चंदौसी 9000 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।