साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

28-Feb-2026 08:22 PM

मुनाफावसूली बिक्री, कमजोर लिवाली और बढ़ती आवक के दबाव में तुवर बाजार में गिरावट

मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला है। बढ़े हुए भावों पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने और मांग कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे स्तर पर व्यापारियों और स्टॉकिस्टों की सक्रियता सीमित रहने से बाजार में लिवाली का माहौल सुस्त बना रहा। तुवर दाल में उठाव अपेक्षा से कमजोर पड़ने के कारण दाल मिलर्स की खरीदारी भी सीमित रही, जिसका सीधा असर कच्चे तुवर की कीमतों पर पड़ा। मिलर्स जरूरत के अनुसार ही खरीद कर रहे हैं और बड़े स्तर पर स्टॉक बनाने से बच रहे हैं, जिससे बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। त्योहारों के नजदीक आने के कारण किसानों द्वारा नकदी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिकवाली बढ़ाई गई है। इसके चलते उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक का दबाव बढ़ा है, जिससे बाजार में सप्लाई पक्ष मजबूत बना हुआ है। बढ़ती आवक और कमजोर मांग के संयुक्त प्रभाव से कीमतों में गिरावट का माहौल बना हुआ है।होली के बाद महाराष्ट्र में तुवर की सरकारी खरीद (MSP) की गति तेज होने की संभावना जताई जा रही है। यदि सरकारी एजेंसियां सक्रिय रूप से खरीद बढ़ाती हैं, तो बाजार में नीचे के स्तरों पर समर्थन मिल सकता है और कीमतों में स्थिरता आने की संभावना बनेगी।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कजोर बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल  की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6650/6700 रुपए गजरी 6450/6500 रुपए मटवारा 6350/6400 रुपए मलावी 5950/6000 रुपए व सूडान 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में भी इस साप्ताह 350 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
आयातित     
निर्यात मांग शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 875 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8300 रुपए व देसी 8400/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/300 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे  के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7500/8300 रुपये,अकोला 8100/8150 रुपये, लातूर में 8000/8180 रुपये, नागपुर 8000/8100 रुपये, बार्शी 6800/7500 रुपये व उदगीर 7500/8100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक   
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावटदर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8726 रुपए रायचूर 7541/8349 रुपए बीदर 5069/8239 रुपए व तालिकोट 7656/8009 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8000/8100 रुपए जबलपुर 5000/7465 रुपए पिपरिया 6000/7650 रुपए व करेली 4001/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग  कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 8000/8250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
तुवर दाल 
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11925/12725 रुपए, कटनी फटका 11500/11700 रुपए, अकोला 11300/12200 रुपए,लातूर फटका 12200/12400 रुपए, गुलबर्गा फटका 11200/12200 रुपए व कानपुर फटका 10900/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।