Home News
24-Oct-2026 01:17 PM
नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने 1 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली के आयोजन की घोषण की है जिससे व्यापारिक समुदाय बेहद चिंतित हैं। दरअसल अभी दीपावली पर्व के लिए बाजार में अच्छी चहल-पहल देखी जा रही है लेकिन इस प्रस्तावित रैली से कारोबार पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
एक अग्रणी व्यापारिक संस्था- सीटीआई ने दावा किया है कि 1 नवम्बर की प्रस्तावित रैली से 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होगा जिससे व्यापारियों को जबरदस्त नुकसान होना निश्चित है।
वस्तुतः 1 नवम्बर को रविवार है और यह दीपावली पर्व की खरीदारी के दृष्टिकोण से अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। यह तथ्य भी ध्यान में रखने लायक है कि रामलीला मैदान से 500 मीटर के दायरे में दिल्ली के अनेक प्रमुख बाजार स्थित हैं इसलिए कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सीटीआई ने इस रैली को स्थगित करने का आग्रह किया है।