News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत–अमेरिका ट्रेड डील से CBOT में सोयाबीन तेल उछला

10-Feb-2026 01:17 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत–अमेरिका ट्रेड डील से CBOT में सोयाबीन तेल उछला
★ अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत द्वारा अमेरिकी सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क घटाने/खत्म करने की सहमति के बाद CBOT में सोयाबीन तेल के दाम छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए।
★ भारत हर साल करीब 160 लाख टन खाद्य तेल आयात करता है, जिसमें पाम, सोया और सूरजमुखी तेल शामिल हैं।
★ 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 54.7 लाख टन सोयाबीन तेल आयात किया।
★ अर्जेंटीना से 28.9 लाख टन और ब्राज़ील 11.4 लाख टन प्रमुख सप्लायर रहे, जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी मात्र 4% करीब 1.8 लाख टन रही।
~~~~~~~~
बाजार पर संभावित असर
★ यदि अमेरिका से बड़े पैमाने पर शून्य शुल्क पर सोया तेल आयात होता है (सिर्फ 5% कृषि उपकर के साथ), तो अर्जेंटीना और ब्राजील के क्रूड सोया तेल के दाम पर दबाव पड़ सकता है।
★ पाम तेल पर भी असर संभव, हालांकि फिलहाल यह सोया तेल से लगभग $100 प्रति टन सस्ता है।
★ 2025-26 में भारत का घरेलू खाद्य तेल उत्पादन 96 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ मांग पूरी करने के लिए लगभग 1.67 करोड़ टन तेल आयात करना पड़ेगा।
★ कुल घरेलू मांग का लगभग 60% आयात से पूरा होता है।