News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतराष्ट्रीय दलहन बाजार
10-Nov-2025 11:07 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतराष्ट्रीय दलहन बाजार
कनाडा
मटर बाजार में थोड़ी नरमी
★ अंतरराष्ट्रीय मटर बाजार इस सप्ताह के अंत में सामान्यतः नरमी के साथ बंद हुए।
★ हालांकि कनाडा के आधिकारिक निर्यात आंकड़े अभी तक जारी नहीं हुए हैं, लेकिन कैनेडियन ग्रेन कमीशन द्वारा जारी बल्क लोडिंग रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि निर्यात गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
★ अक्टूबर के अंत तक निर्यात के लिए मटर की कुल बल्क लोडिंग 8,65,300 मीट्रिक टन (एमटी) रही, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 10,53,700 एमटी थी। आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में लगभग 2,39,400 एमटी मटर निर्यात के लिए लोड किए गए, जो सितंबर के 5,27,000 एमटी और पिछले वर्ष अक्टूबर के 3,70,300 मेट्रिक टन की तुलना में कम है।
~~~~~~~~~~
मसूर बाजार स्थिर
★ मसूर बाजार में इस सप्ताह अधिकतर स्थिरता रही। निर्यातक और प्रोसेसर फिलहाल अपने अल्पकालिक शिपमेंट अनुबंधों को पूरा करने पर केंद्रित।
★ हरी मसूर के निर्यात भाव लगभग स्थिर रहे, जबकि लाल मसूर में मामूली बढ़त देखी गई। बड़ी हरी मसूर अब भी लाल मसूर की तुलना में प्रीमियम पर बिक रही है, लेकिन छोटी हरी मसूर का प्रीमियम इस विपणन वर्ष की शुरुआत से समाप्त हो गया है।
~~~~~~~~~~~~
काबुली चना बाजार स्थिर
★ वैश्विक चना बाजार इस सप्ताह के अंत में सामान्य मौसमी कारोबार के बीच स्थिर बने रहे।
★ अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की सितंबर रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में चना उत्पादन 3,63,100 मीट्रिक टन (एमटी) अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के लगभग 2,58,300 एमटी और पिछले पांच वर्ष के औसत 1,89,300 एमटी से अधिक है।
