मध्य प्रदेश में गेहूं बेचने के इच्छुक किसानो का रजिस्ट्रेशन जारी

27-Feb-2026 02:39 PM

भोपाल। केंद्रीय पूल में पंजाब के बाद गेहूं का योगदान देने वाले दूसरे सबसे प्रमुख राज्य-मध्य्प्रदेश में इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न की बिक्री करने के इच्छुक किसानो के रजिस्ट्रेशन की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। प्राप्त सूचना के अनुसार 25 फरवरी 2026 तक सरकारी एजेंसियों को अपना गेहूं बेचने के इच्छुक 4.42 लाख किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे जबकि इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। किसानो से इस बार 2585 रूपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2025 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था जबकि मध्य प्रदेश सरकार ने इस पर 175 रूपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की थी जिससे किसानो को कुल 2600 रूपए प्रति क्विंटल का मूल्य प्राप्त हुआ था। गत वर्ष मध्य प्रदेश ने करीब 9 लाख किसानो द्वारा सरकार को 77.71 लाख टन गेहूं बेचा गया था। इस बार वहां अभी तक बोनस की घोषणा नहीं की गई है।