मिलर्स की मजबूत लिवाली से गेहूं में तेजी
29-Jun-2026 05:57 PM
घरेलू गेहूं बाजार में आज मजबूती का रुख देखने को मिला। उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक अपेक्षाकृत कमजोर रहने तथा फ्लोर मिलर्स की सक्रिय लिवाली के कारण अधिकांश बाजारों में कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। किसानों द्वारा सीमित मात्रा में बिक्री किए जाने से मंडियों में उपलब्धता घटी है, जबकि आटा मिलों की नियमित खरीदारी जारी रहने से बाजार को मजबूत समर्थन मिल रहा है।
वर्तमान समय में फ्लोर मिलर्स अपने स्टॉक को बनाए रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार लगातार खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, उत्पादक क्षेत्रों से आवक उम्मीद से कम रहने के कारण खुले बाजार में आपूर्ति सीमित बनी हुई है। यही वजह है कि प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में गेहूं के भाव मजबूत बने हुए हैं।
बेहतर लिवाली के चलते दिल्ली में गेहूं के भाव आज 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर ₹2,750/2,760 प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। बाजार में बिकवाली सीमित बनी हुई है, जबकि फ्लोर मिलर्स की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे कीमतों को अच्छा समर्थन मिल रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार OMSS के तहत FAQ गेहूं ₹2,600 रुपए/ क्विंटल और URS 2,585 रुपए/ क्विंटल के रिज़र्व भाव से बेचा जा सकता है, व्यापारिक सूत्रों के अनुसार पहले टेंडर 12 जुलाई वाले सप्ताह में आ सकता है। आधिकीरिक घोषणा की करें प्रतीक्षा।
आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मंडियों में आवक सीमित रहती है और फ्लोर मिलर्स की खरीदारी इसी प्रकार जारी रहती है, तो जुलाई माह के दौरान दिल्ली में गेहूं के भाव ₹2,800 प्रति क्विंटल का स्तर पार कर सकते हैं। हालांकि सरकार की संभावित बिक्री नीति बाजार की आगे की दिशा निर्भर करेगी।
