Home News
30-Oct-2026 07:42 PM
मापुतो। अफ्रीकी देश- मोजाम्बिक से चालू वर्ष की पहली छमाही में कच्चे काजू के निर्यात से 8.29 करोड़ डॉलर की आमदनी प्राप्त हुई। यद्यपि यह आमदनी गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत कम रही मगर कृषि उत्पादों के सकल निर्यात में इसका सर्वाधिक योगदान बरकरार रहा।
मोजाम्बिक के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान वर्ष की पहली छमाही के दौरान देश से कृषि जिंसों का सकल निर्यात बढ़कर 10.85 करोड़ डॉलर (9.28 करोड़ यूरो) पर पहुंच गया जो वर्ष 2025 की समान अवधि के निर्यात 10.32 करोड़ डॉलर (8.83 करोड़ यूरो) से 5 प्रतिशत अधिक रहा।
जहां तक निर्यात की मात्रा का सवाल है तो मोजाम्बिक से वर्ष 2025 की पहली छमाही में 73,391 टन कच्चे काजू का निर्यात हुआ जो वर्ष 2026 की समान अवधि से बढ़कर 74,664 टन पर पहुंच गया लेकिन ऑफर मूल्य कमजोर रहने से निर्यात आय में भारी गिरावट आ गई। वियतनाम और भारत इस काजू के सबसे प्रमुख आयातक देश बने रहे।