हरित कल के लिए बीएसएएफ का जोरदार प्रयास जारी
19-Aug-2026 09:23 AM
पुणे। निरन्तर एवं स्थायी कृषि पद्धति एवं सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक मशहूर एवं लोकप्रिय संस्था- भारत सबकांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बीएसएएफ) का जोरदार एवं गंभीर प्रयास जारी है। इसी श्रृंखला की एक कड़ी के रूप में संस्था द्वारा पिछले दिन गांव कुरुंजी, तालुका भोर, जिला पुणे में स्थित अपनी विनिर्माण इकाई से एक सराहनीय प्रयास आरंभ किया गया।
पूरी तरह रसायन मुक्त खेती की दिशा में एक व्यापक एवं उपयोगी अभियान के अंतर्गत (बीएसएएफ) के प्रमुख विवेक अग्रवाल ने स्थानीय किसानों को उच्च क्वालिटी के जैव उर्वरक (बायो फर्टिलाइजर) का मुफ्त वितरण करने की घोषणा की है जिससे एक स्वस्थ एवं ज्यादा समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। संस्था के इस अनूठे प्रयास की कई विशेषताएं हैं।
विवेक अग्रवाल के अनुसार इसके तहत अगले तीन वर्षों के दौरान 1000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि को पूर्ण प्रमाणित आर्गेनिक चावल के उत्पादक देश में बदलने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खेतों (फसलों) की निर्भरता रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशी दवाओं पर घटाकर 'शून्य' के स्तर पर लाने का इरादा है।
इसके तहत अपने धान के खेतों से सिंथेटिक यूरिया तथा हानिकारक रसायन कुल कीटनाशकों को दूर रखने हेतु किसानों को सशक्त एवं सक्षम बनाया जाएगा। लगभग शून्य मूल्य पर सीधे किसानों को पोषक तत्वों से समृद्ध जैव उर्वरक उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे उत्पादन खर्च (लागत) घटाने एवं आमदनी बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
विवेक अग्रवाल का कहना है कि संस्था का उद्देश्य एक हरित कल (भविष्य) का निर्माण करना तथा ऑर्गेनिक खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ाना है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे भरपूर सफलता भी मिल रही है।
