News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी कीमतों पर लगाम के लिए सरकार सीमित शुल्क-मुक्त आयात पर विचार में
19-Aug-2026 10:50 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीनी कीमतों पर लगाम के लिए सरकार सीमित शुल्क-मुक्त आयात पर विचार में
★ सरकार त्योहारी सीजन से पहले चीनी कीमतों पर नियंत्रण के लिए सीमित शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देने पर विचार कर रही है। साथ ही थोक कारोबारियों के स्टॉक पर रोक और चीनी मिलों के भंडार का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
★ खुदरा चीनी कीमत करीब ₹52.3/kg पहुंच गई है, जो सालाना आधार पर लगभग 13% अधिक है। ISMA के अनुसार 2026-27 सीजन की शुरुआती चीनी स्टॉक 35-40 लाख टन रह सकती है, जो घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
★ उद्योग ने त्योहारी मांग को देखते हुए गन्ना पेराई 10-15 दिन पहले शुरू करने और सरकार से वित्तीय सहायता देने की मांग की है।
