News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में कॉनाब ने मक्का उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 14.29 करोड़ टन किया
19-Aug-2026 10:51 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में कॉनाब ने मक्का उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 14.29 करोड़ टन किया
★ ब्राजील की सरकारी एजेंसी कॉनाब ने अगस्त रिपोर्ट में 2025/26 के मक्का उत्पादन अनुमान को 12 लाख टन बढ़ाकर 14.295 करोड़ टन कर दिया है। यह पिछले सीजन के मुकाबले 18 लाख टन यानी 1.3% अधिक है।
★ अनुमान में बढ़ोतरी मुख्य रूप से सैफ्रिन्हा मक्का फसल के कारण हुई है। इसका उत्पादन 1.11 करोड़ टन बढ़कर 11.103 करोड़ टन रहने का अनुमान है। सैफ्रिन्हा फसल ब्राजील के कुल मक्का उत्पादन में करीब 77.6% हिस्सेदारी रखती है।
★ कॉनाब ने 2025/26 के लिए सोयाबीन उत्पादन अनुमान मामूली घटाकर 18.046 करोड़ टन किया है, जो पिछले वर्ष से 5.2% अधिक है। सोयाबीन क्षेत्रफल 4.861 करोड़ हेक्टेयर रहने का अनुमान है।
