News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में 2026 में रिकॉर्ड 90 लाख टन गेहूं आयात की संभावना
19-Aug-2026 10:51 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में 2026 में रिकॉर्ड 90 लाख टन गेहूं आयात की संभावना
★ ब्राजील में गेहूं उत्पादन घटने के कारण 2026 में गेहूं का आयात रिकॉर्ड 90 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। कम बुवाई, ऊंची उत्पादन लागत और प्रतिकूल मौसम ने घरेलू उत्पादन पर दबाव बढ़ाया है।
★ Safras & Mercado के अनुसार, ब्राजील का गेहूं उत्पादन अनुमान साल की शुरुआत के 72 लाख टन से घटकर 59 लाख टन रह गया है। रियो ग्रांडे डो सुल में गेहूं का रकबा 24% घटकर 8.79 लाख हेक्टेयर रह गया है और उत्पादन 28% घटकर 25.7 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ पराना में रकबा 13.5% घटकर 8.55 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 21% घटकर 21.4 लाख टन रहने का अनुमान है। रियो ग्रांडे डो सुल और पराना मिलकर ब्राजील के करीब 80% गेहूं का उत्पादन करते हैं।
