चीनी के एक्स फैक्टरी मूल्य में जोरदार गिरावट

03-Sep-2026 04:14 PM

नई दिल्ली। सरकारी नियमों एवं दबाव के असर से चीनी के एक्स फैक्टरी मूल्य में शीर्ष स्तर के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आ चुकी है और थोक भाव भी नीचे आया है लेकिन खुदरा दाम में महज 5 प्रतिशत की कमी हुई है।

समझा जाता है कि अगले कुछ दिनों में खुदरा बाजार में भी चीनी की कीमतों में काफी गिरावट आ सकती है। पहले ऊंचे मूल्य पर जो चीनी खुदरा व्यापारियों ने खरीदी थी उसकी बिक्री जल्दी ही पूरी होने वाली है। नई चीनी अपेक्षाकृत कम दाम पर खरीदी जा रही है।

उत्तर प्रदेश एवं कुछ उत्तरी राज्यों को छोड़कर अन्य भागों में चीनी का एक्स फैक्टरी भाव घटकर 5000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे आ गया है। 

चीनी उद्योग की दोनों शीर्ष संस्थाओं- इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों संगठनों के संयोजित प्रयासों तथा केन्द्र सरकार के उपायों के फलस्वरूप चीनी की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ और इसकी आपूर्ति एवं उलब्धता बढ़ने लगी।

चीनी के अभाव के बारे में जो अफवाह फैलाई गई उसका असर अब समाप्त हो गया है। त्यौहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। चीनी का खुदरा बाजार भाव अब भी 60 रुपए प्रति किलो से ऊपर चल रहा है।