अनेक राज्यों में मानसून की सक्रियता जारी
04-Sep-2026 04:41 PM
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश के करीब दो दर्जन राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता जारी रहने से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। देश के पूर्वी एवं पूर्वोत्तर, भाग में जोरदार बारिश का दौर जारी है। इसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आसाम एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के पर्वतीय प्रान्त शामिल हैं।
इसी तरह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एवं चंडीगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ भागों में भी जमकर बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में बाढ़ एक विशेष खतरा है। अनेक नदियों का जल स्तर बढ़ का खतरे के निशान के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है।
मानसून की लगातार हो रही बारिश से बांधों-जलाशयों में पानी का स्तर ऊंचा हुआ है और धान सहित कुछ अन्य खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद भी है लेकिन दलहन, तिलहन एवं कपास के खेतों में लम्बे समय तक पानी का जमाव रहने पर फसलों को नुकसान भी हो सकता है। दुखद स्थिति यह है कि दक्षिण भारत में वर्षा का अभाव बना हुआ है जिससे कर्नाटक, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
