वैश्विक कृषि जिंस बाजार रिपोर्ट | 8 मई 2026

08-May-2026 05:19 PM

वैश्विक कृषि जिंस बाजार रिपोर्ट | 8 मई 2026
बादाम
स्पेन
★ स्पेन का 2026 बादाम उत्पादन अनुकूल मौसम रहने पर लगभग 1.46 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ बेहतर मौसम और फूलों की अच्छी स्थिति से उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।
~~~~~
कैलिफोर्निया
★ मार्च 2026 में कैलिफोर्निया बादाम की शिपमेंट 257.98 मिलियन पाउंड रही, जो पिछले महीने से 7% और पिछले वर्ष से 16% अधिक है।
★ मध्य पूर्व तनाव के बावजूद तुर्की की मजबूत खरीद से निर्यात मांग बनी रही।
~~~~~
तिल
चीन
★ चीन का तिल आयात Q1 2026 में 36% घटकर 2.84 लाख टन रह गया।
★ मुख्य आपूर्तिकर्ता: नाइजर: 1.10 लाख टन (-48%), ब्राजील: 34,840 टन, म्यांमार: 33,600 टन (+42%)
★ नाइजर से कमजोर आपूर्ति के कारण अफ्रीकी तिल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जबकि ब्राजील तेजी से उभरता सप्लायर बन रहा है।
~~~~~
ग्वारगम
भारत
★ जनवरी-फरवरी 2026 में भारत का ग्वारगम निर्यात 44,590 टन रहा, जो पिछले वर्ष से 4% कम है।
★ गैर-रासायनिक ग्वारगम कुल निर्यात का 82% रहा।
★ मुख्य खरीदार अमेरिका: 30%, रूस: 13%, जर्मनी: 11%
★ ऊर्जा एवं खाद्य उद्योग से मांग स्थिर रहने के बावजूद वैश्विक प्रतिस्पर्धा के कारण निर्यात में हल्की कमजोरी देखी गई।
~~~~~~~~~~~~~~~
काजू
ब्राजील
★ ब्राजील का काजू निर्यात Q1 2026 में 55% बढ़कर 2,780 टन पहुंच गया।
★ कुल निर्यात में 68% हिस्सा कर्नेल का रहा।
★ मुख्य खरीदार: मिस्र: 400 टन (+54%), अर्जेंटीना: 380 टन (-16%)
~~
वियतनाम
★ वियतनाम का Raw Cashew Nut (RCN) आयात Q1 2026 में 30% बढ़कर 7.33 लाख टन रहा।
★ मुख्य सप्लायर: 🇰🇭 कंबोडिया: 50%, तंजानिया: 20%, आइवरी कोस्ट: 12%
~~~~~
आइवरी कोस्ट
★ Q1 2026 में काजू निर्यात 55,870 टन रहा, जिसमें 54% हिस्सा इन-शेल काजू का था।
★ कर्नेल के प्रमुख खरीदार: वियतनाम: 6,870 टन,  नीदरलैंड: 2,240 टन (+39%)
★ वैश्विक काजू व्यापार में अफ्रीका की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है, जबकि वियतनाम प्रोसेसिंग हब बना हुआ है।
~~~~~
डेसिकेटेड कोकोनट
श्रीलंका
★ 2025 में श्रीलंका का डेसिकेटेड कोकोनट निर्यात 57% बढ़कर 10,740 टन पहुंच गया।
★ मुख्य आयातक: भारत: 3,130 टन (+57%),  यूएई: 820 टन (+30%)
★ भारत में फूड प्रोसेसिंग एवं बेकरी उद्योग की मांग बढ़ने से श्रीलंकाई नारियल उत्पादों की खपत मजबूत बनी हुई है।
~~~~~
पिस्ता (Pistachio)
ईरान
★ मार्च 2026 में ईरान का पिस्ता निर्यात केवल 8,750 टन रहा।
★ सीजनल निर्यात घटकर 1.02 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष से 29% कम है।
★ मुख्य खरीदार: भारत, तुर्की
★ कम उत्पादन और ऊंचे दामों के कारण वैश्विक पिस्ता व्यापार दबाव में है। भारत की खरीद मजबूत बनी हुई है।