Home News

दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रस्थान- उत्तर पूर्व मानसून का आगमन

16-Oct-2026 08:00 PM

दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रस्थान- उत्तर पूर्व मानसून का आगमन

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से प्रस्थान कर चुका है जिससे उत्तर-पूर्व मानसून के आगमन का रास्ता साफ हो गया है। दक्षिण भारत में इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर तक बारिश का दौर शुरू हो जाने की संभावना है। उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान बारिश की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 30 सितम्बर 2026 के चार महीनों के दौरान देश में सामान्य औसत स्तर की तुलना में 12.6 प्रतिशत कम बारिश हुई 15 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून समूचे देश से प्रस्थान कर गया। उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

दिसम्बर तक यह मानसून बरकरार रहेगा इस अवधि के दौरान उत्तरी भारत में रबी फसलों और खासकर गेहूं, जौ, चना, मसूर, मटर एवं सरसों की बिजाई बड़े पैमाने पर होती है। दक्षिण भारत में धान, चना, मूंगफली, उड़द, मूंग एवं तिल तथा सूरजमुखी आदि की अधिक खेती होती है। रबी सीजन में मक्का, ज्वार एवं अलसी का भी अच्छा उत्पादन होता है। कुछ राज्यों में सूखे का संकट बरकरार है।