सोयाबीन की बुवाई में गिरावट, जबकि मूंगफली ने पकड़ी रफ्तार
22-Jul-2025 12:14 PM

सोयाबीन की बुवाई में गिरावट, जबकि मूंगफली ने पकड़ी रफ्तार
★ देश में इस वर्ष खरीफ सीजन में सोयाबीन की बुवाई में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है, वहीं मूंगफली की बुवाई में सुधार दर्ज किया गया है। कृषि मंत्रालय ★ और राज्य सरकारों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 18 जुलाई 2025 तक देशभर में सोयाबीन की कुल बुवाई 111.67 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष इसी ★ अवधि में 118.96 लाख हेक्टेयर थी। यानी इस बार 7.29 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।
~~~~~~~~
राज्यवार सोयाबीन बुवाई स्थिति:
★ महाराष्ट्र: 44.67 लाख हेक्टेयर, पिछले वर्ष से 3.03 लाख हेक्टेयर कम (14.07.25)
★ राजस्थान: 9.55 लाख हेक्टेयर, कमी 1.04 लाख हेक्टेयर (21.07.25)
★ कर्नाटक: 4.01 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.25 लाख हेक्टेयर (11.07.25)
★ गुजरात: 2.24 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.61 लाख हेक्टेयर (21.07.25)
★ तेलंगाना: 3.30 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.14 लाख हेक्टेयर (16.07.25)
~~~~~~
★ इन प्रमुख राज्यों में कुल बुवाई 63.77 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 5.18 लाख हेक्टेयर कम है।
~~~~~~~~~
★ वहीं दूसरी ओर मूंगफली की बुवाई ने इस वर्ष रफ्तार पकड़ी है। देशभर में 18 जुलाई 2025 तक मूंगफली की कुल बुवाई 38.01 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष की 37.16 लाख हेक्टेयर से 0.85 लाख हेक्टेयर अधिक है।
राज्यवार मूंगफली बुवाई स्थिति:
★ गुजरात: 19.42 लाख हेक्टेयर, वृद्धि 1.24 लाख हेक्टेयर (21.07.25)
★ राजस्थान: 9.15 लाख हेक्टेयर, वृद्धि 1.72 लाख हेक्टेयर (21.07.25)
★ महाराष्ट्र: 1.79 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.43 लाख हेक्टेयर (14.07.25)
★ कर्नाटक: 1.18 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.50 लाख हेक्टेयर (11.07.25)
★ आंध्र प्रदेश: 0.56 लाख हेक्टेयर, गिरावट 0.65 लाख हेक्टेयर (16.07.25)
★ इन पांच राज्यों में कुल बुवाई 31.28 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 1.41 लाख हेक्टेयर अधिक है।