सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
26-Feb-2026 08:16 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) द्वारा 2026 के बायोफ्यूल अनिवार्य लक्ष्य इस सप्ताह व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (OMB) को भेजे जाने की संभावना है।
फसल बीमा के लिए वसंत आधार मूल्य निर्धारण की अवधि में नवंबर सोयाबीन वायदा का औसत भाव इस महीने 11.07 डॉलर प्रति बुशल रहा, जो 2025 की तुलना में 53 सेंट अधिक है।
19 फरवरी को समाप्त सप्ताह के लिए अमेरिकी कृषि विभाग की निर्यात बिक्री रिपोर्ट गुरुवार को जारी होगी। इसमें सोयाबीन की बिक्री 4 से 10 लाख टन रहने का अनुमान है। सोयामील की बिक्री 2.5 से 5 लाख टन तथा सोया तेल की बिक्री में 10,000 टन की शुद्ध कमी से लेकर 16,000 टन तक बिक्री का अनुमान है।
