गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
26-Feb-2026 08:21 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
19 फरवरी को समाप्त सप्ताह के निर्यात बिक्री आंकड़े जारी होंगे, जिसमें पुरानी फसल गेहूं की बिक्री 2.5 से 5 लाख टन रहने का अनुमान है। नई फसल की बिक्री 0 से 50,000 टन के बीच रहने की संभावना है।
अल्जीरिया ने मंगलवार को एक निविदा में लगभग 6 लाख टन गेहूं खरीदा।
सोवइकॉन के अनुसार 2025-26 सीजन में रूस का गेहूं निर्यात अनुमान 3 लाख टन घटाकर 4.54 करोड़ टन कर दिया गया।
