साऊथ ऑस्ट्रेलिया प्रान्त में करीब 98 लाख कृषि उत्पादन का अनुमान

25-Aug-2026 12:15 PM

पर्थ। औसत स्तर से अधिक बारिश होने मौसम की हालत अनुकूल रहने तथा फसलों पर कीड़ो-रोगो का न्यूनतम प्रकोप होने से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया प्रान्त में 2026-27 सीजन के दौरान कुछ कृषि उत्पादन बढ़कर 97.90 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है। प्राइमरी इंडस्ट्रीज एंड रीजंस राज्य ऑस्ट्रेलिया (पिरसा) विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा मई में लगाए गए उत्पादन अनुमान से 7.79 लाख टन ज्यादा है। 

पिरसा की रिपोर्ट के मुताबिक 2026-27 सीजन का यह अनुमानित उत्पादन पंचवर्षीय औसत से 11 प्रतिशत तथा 2025-26 से उत्पादन 87.80 लाख टन से 10 लाख टन अधिक है उल्लेखनीय है कि इस प्रान्त में 2016-17 सीजन के दौरान 107 लाख टन तथा 2022-23 के सीजन में 126 लाख टन अनाजी फसलों का उत्पादन हुआ था  2026-27 के मौजूदा सीजन में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादन हो सकता है। 

नियमित रूप से अच्छी  वर्षा होने के कारण वहां  विभिन्न कृषि फसलों की निर्बाध प्रगति हो रही है। इसे देखते हुए वहां उत्पादन का अनुमान बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत मसूर का उत्पादन अनुमान 91 हजार टन बढ़ाकर 9.38 लाख टन नियत किया गया है जो एक नया रिकार्ड है। लेकिन आगामी समय का मौसम फसलों की उपज दर को प्रभावित कर सकता है।