News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मक्का और चावल की एथेनॉल मांग बढ़ने की संभावनाएं

25-Aug-2026 01:36 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मक्का और चावल की एथेनॉल मांग बढ़ने की  संभावनाएं
★ चीनी की ऊंची कीमतों और सरकार की सख्ती के बीच एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल में कमी आने की संभावना है। ऐसे में एथेनॉल उद्योग की निर्भरता चावल और मक्का पर बढ़ सकती है, जिससे आने वाले समय में मक्का की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
★ एथेनॉल उत्पादन में चीनी का योगदान पहले करीब 33% रहा है। वहीं, कॉर्न से 36-40% और चावल से 25-27% तक एथेनॉल उत्पादन किया जाता है।
एथेनॉल उत्पादन के लिए चावल की आपूर्ति मुख्य रूप से FCI के जरिए होती है, जबकि मक्का खुले बाजार से खरीदा जाता है। इसलिए मक्का की मांग में बढ़ोतरी का सीधा असर खुले बाजार पर पड़ सकता है।
★ यदि एथेनॉल कंपनियां मक्का की खरीद बढ़ाती हैं तो बाजार में इसकी मांग मजबूत हो सकती है। इससे मक्का की कीमतों को आने वाले महीनों में सहारा मिल सकता है।
★ चीनी से कम एथेनॉल और मक्का-चावल से अधिक उत्पादन की स्थिति मक्का बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मांग-समर्थन कारक बन सकती है।
भविष्य में मक्का की वास्तविक कीमतों पर असर एथेनॉल कंपनियों की खरीद, FCI के चावल की उपलब्धता और सरकार की आगामी नीतियों पर निर्भर करेगा।